फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एटीएम बदलकर भोले भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 30 Jun 2023 06:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार, सभी पलवल के रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। बरनाला पुलिस ने एटीएम बदलकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर महिला समेत एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ठगों से एक कार, 108 अलग-अलग बैंकों के एटीएम और करीब 2 लाख कैश बरामद हुआ। बरामद गाड़ी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खरीदी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें अभी और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसएसपी संदीप मलिक ने कहा कि पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बरनाला पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बैंकों और एटीएम से पैसे निकलवाकर लोगों को चपत लगाई जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंकों के 108 एटीएम बरामद किए हैं। उनके पास से 2 लाख 5 हजार नकद और एक गाड़ी बरामद हुई है, जिसे उन्होंने हाल ही में निकाला है। उन्होंने बताया कि ये चारों आरोपी पलवल (हरियाणा) के रहने वाले हैं। इन पर पहले भी 6 केस दर्ज हैं। ये लोग 2017 से इसी तरह से लोगों को ठग रहे हैं। एटीएम के बाहर भोले-भाले और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाकर उनके एटीएम को स्वाइप कर पासवर्ड पूछ लेते थे। जिसके बाद लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते। गिरह के चारों सदस्यों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें