फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: घर में घुसे चोर की हत्या मामले में मालिकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांववासियों ने कहा- हत्या का केस खारिज न किया तो करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। डबवाली सीमा के साथ सटे गांव पथराला में एक व्यक्ति के घर चोरी करने के लिए आए चोरों पर घर वालों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक चोर की मौत हो जाने के बाद थाना संगत पुलिस ने घर मालिकों के खिलाफ ही हत्या का केस दर्ज कर दिया। वहीं, फायरिंग दौरान मारे गए चोर का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं, गांववासियों ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में एकत्र होकर घर मालिकों के समर्थन में खड़े होने की शपथ ली। इतना ही नहीं गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर घर मालिकों के खिलाफ दर्ज किए गए हत्या के केस को खारिज न किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। गांव पथराला निवासी प्रीतम सिंह और जगसीर सिंह के घर में 27 जून को गांव का ही अंग्रेज सिंह चार साथियों समेत चोरी करने के लिए घुसा। घर के मालिकों ने आत्मरक्षा के लिए चोरों पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन

इस फायरिंग में एक चोर घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार देर रात को चोर अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। चोर की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला तो पुलिस ने मृतक के पिता हंसा सिंह के बयान पर वीरवार को घर मालिक प्रीतम सिंह और जगसीर सिंह के खिलाफ थाना संगत में हत्या का केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने इससे पहले चोरी करने की नीयत से घर में दाखिल होने के आरोप में अंग्रेज सिंह एवं उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को मृतक आरोपी के परिजनों ने दोपहर तक अंतिम संस्कार नहीं किया तो थाना संगत पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वो कुछ दिनों में ही फायरिंग करने के आरोपियों को पकड़ लेंगे। इसके बाद संस्कार कर दिया गया। वहीं, गांव के सभी जिमींदार घर मालिक प्रीतम सिंह और जगसीर सिंह के समर्थन में उतर आए। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही अगले नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें