फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भगोड़ा आरोपी घर में रह बेच रहा था नकली घी, काबूृ

Mon, 06 Oct 2025 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सूखे दूध के साथ साथ रिफाइंड ऑयल से तैयार कर मार्केट में देसी घी कहकर बेचने वाले एक व्यक्ति को सेहत विभाग की टीम ने काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को पिछले दो साल से अदालत ने भगाेड़ा घोषित किया हुआ है। पुलिस से बचकर वह घर पर ही रह रहा था और वहीं से यह धंधा कर रहा था। सेहत विभाग की टीम ने श्याम नगर स्थित व्यक्ति के घर दबिश देकर ड्रम में डाल कर रखा चालीस किलो नकदी देसी घी बरामद किया है। सेहत विभाग की टीम इस मामले में जांच करने में जुटी है।
वह व्यक्ति घर पर ही सूखे दूध के पाउडर और क्रीम में रिफाइंड ऑयल मिलाकर नकली देसी घी तैयार करता था। सेहत विभाग की टीम को पता चला कि व्यक्ति के घर 2020 में भी दबिश देकर नकली घी बरामद किया गया था और आरोपी अब 2023 से भगोड़ा करार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. रमनदीप कौर ने कहा कि लोग अब घरों में नकली सामान छिपाकर रख रहे है, लेकिन अब लोगों के घरों में भी दबिश दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि खाने-पीने का सामान जहां भी मिलावटी दिखे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। अभी विभाग ने दूध, घी और क्रीम के सेंपल लेकर घर की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें