फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रामपुरा फूल में मालगाडी के डिब्बे पटरी से उतरे

Fri, 16 Oct 2026 03:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। बठिंडा से अंबाला की ओर जा रही एक रन-थ्रू मालगाड़ी के कुछ डिब्बे शुक्रवार तड़के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन से पहले अचानक पटरी से उतर गए और पलट गए। हादसे के कारण रेलवे ट्रैक बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के एक डिब्बे के एक्सल व्हील (पहिए) निकलने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में एक कंपनी की कारें लोड थीं, जिन्हें बठिंडा से अंबाला ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें