फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया तरीकाः हैलों वर्मा जी, मैं काका बोल रैहा रणदीप, मेरे सैक्ट्री दी बेटी दी फीस फर देओ

Sat, 19 Oct 2019 09:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमलोह (पंजाब)
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुए मनी ट्रांसफर एजेंट राजीव कुमार एफआईआर की कापी दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनी ट्रांसफर एजेंट के साथ नौसरबाजों ने 87906 रुपये ठग लिए हैं। नौसरबाज एजेंट को फोन करके विधायक काका रणदीप सिंह का सचिव होने की बात करता है और बाद में दूसरा व्यक्ति फोन पर एजेंट से विधायक की आवाज निकालकर बोलता है कि वर्मा साहब, मैं काका रणदीप बोल रहा हूं और मेरे सचिव की बिटिया की कालेज फीस भर दो, जिस पर एजेंट ओके काका जी कहकर फोन काट देता है और उसके बाद वह चार किस्तों में 87906 रुपये ट्रांसफर कर ठगी का शिकार हो जाता है।

विज्ञापन


अमलोह पुलिस को दी शिकायत में सुनियारा बाजार स्थित वर्मा इंटरप्राइजेज के मालिक राजीव कुमार ने बताया कि गत 17 अक्तूबर को करीब साढे़ नौ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने खुद को पहले विधायक का सचिव सहगल नाम बताया और बाद में काका रणदीप सिंह की आवाज में मुझे अपने सचिव की फीस भरने को कहा।

सचिव के चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देकर उसकी बेटी की फीस करीब 24 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा था और यह रुपये विधायक काका रणदीप सिंह के घर से ले जाने को कहा था। फोन करने वाले ने राजीव कुमार के मोबाइल पर एसबीआई का खाता नंबर 20383624740 भेज कर 22876 रुपये एक बार और दूसरी बार 22876 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। एजेंट मुताबिक चार किश्तों में उसके करीब 87906 रुपये नौसरबाज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसे पेमेंट देने कोई व्यक्ति नहीं आया। अमलोह पुलिस ने एजेंट राजीव कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले की गहन जांच कराऊंगा: विधायक रणदीप सिंह
अमलोह के विधायक काका रणदीप सिंह ने दुख जाहिर करते कहा कि मेरे नाम से नौसरबाजों ने ठगी की है, जिसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों को मामले की गहनता जांच कर आरोपियों को जल्द काबू करने की हिदायत की गई है।

नौसरबाज बिहार से हैं: एसएचओ
एसएचओ अमरदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया गया है कि खाता एसबीआई बैंक मुजफ्फरपुर बिहार का है। जिसकी आखिरी ट्रांसेक्शन गोवा के किसी एटीएम से हुई है। उन्होंने बताया कि खाते की डिटेल के लिए एसबीआई अमलोह ब्रांच से जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए नौसरबाजों को जल्द काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें