लुधियाना। सौदा तय करने के बाद मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम करने के मामले में मोहल्ला धर्मपुरा निवासी नीलू सलूजा की शिकायत पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने मोहल्ला धर्मपुरा स्थित ओबराय मार्केट निवासी कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नीलू सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी का मोहल्ला धर्मपुरा में एक मकान था। आरोपी ने उक्त मकान का सौदा तय करने के बाद बयाने के तौर पर आरोपी को 35 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री का समय आने से पहले आरोपी ने कुछ और पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। उसने आरोपी को सौदे के मुताबिक आठ लाख की नकदी और दे दी ताकि आरोपी मकान की रजिस्ट्री समय पर करवा दे। समय गुजरने के बाद भी आरोपी रजिस्ट्री से टाल मटोल करता रहा। जब उस पर दबाव बनाया गया तो आरोपी ने मकान की रजिस्ट्री धर्मपुरा के ही रहने वाले राजिंदर कुमार को करवा दी। उसके बाद आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नीलू ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को दी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।