फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में लूटपाट के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब/बसी पठाना। बस्सी पठाना पुलिस ने गांव सैंपली से शुक्रवार को लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी, रवि खान, योगराज सिंह योगी और गुरचरन सिंह उर्फ कालू निवासी गांव बजहेड़ी, चन्नप्रीत सिंह उर्फ सनी, हरप्रीत सिंह उर्फ पैंती निवासी गांव खानपुर और फैज मोहम्मद उर्फ बुद्धू निवासी खरड़ के रूप में हुई है। डीएसपी सुखमिंदर सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला है कि थाना मोरिंडा के पास कुछ दिन पहले उन्होंने एक जीप चालक से 30 हजार रुपये छीने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें