फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन के नाम पर चार हजार वसूले, सेहत मंत्री को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमितों की लूट थमने का नाम नहीं ले रही है। मुल्लांपुर दाखा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर लोगों से सीटी स्कैन के नाम पर चार हजार रुपये की वसूली की गई। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत हलका रायकोट से विधायक जगदार सिंह से की। उन्होंने तुरंत लिखित शिकायत सेहत मंत्री और सिविल सर्जन लुधियाना को की है। सिविल सर्जन डॉक्टर किरण आहलुवालिया ने लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक ने चुप्पी साथ ली है। इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने की जगह पर वह फोन नहीं उठा रहे हैं। विधायक जगतार सिंह ने बताया कि मुल्लांपुर दाखा स्थित एक निजी डॉयग्नोस्टिक सेंटर पर काफी लंबे समय से लूट हो रही थी। सरकार ने सीटी स्कैन के लिए 12 सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये निर्धारित किए हैं। यहां पर लोगों से चार से पांच हजार रुपये वसूल किए जा रहे थे। उनके भाई सुखविंदर सिंह और राजनीतिक सलाहकार लवजिंदर सिंह जब इस सेंटर पर स्कैन करवाने गए तो उन्हें इस लूट का पता चला। सेंटर संचालक ने सीटी स्कैन की एवज में चार हजार रुपये लिए थे। इस मामले की शिकायत उन्होंने सेहत मंत्री के पास की और कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
उधर, सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. किरण आहलुवालिया ने कहा कि उन्हें शिकायत की कापी मिल गई है, विधायक हिस्सोवाल द्वारा सेंटर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 10 दिन में जांच पूरी कर सेहत मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत डायग्नोस्टिक सेंटर के स्टाफ और डाक्टर का पक्ष जानने के लिए उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद फोन ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया गया ताकि संपर्क ही न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें