फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दुकान पर बैठे पूर्व पंच की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। जिले के गांव शैहना में शनिवार को दिनदहाड़े पूर्व पंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शैहना निवासी सुखविंदर सिंह कलकत्ता के रूप में हुई है। वे शाम करीब चार बजे गांव शैहना के बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर दोस्तों के साथ बैठे थे। इस दौरान कार में आए एक व्यक्ति ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
सुखविंदर सिंह की मां मलकीत कौर गांव शैहना की सरपंच रह चुकी हैं। वारदात के बाद ग्रामीणों ने बरनाला-फरीदकोट मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। बरनाला पुलिस के एसपी डी अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गुरजीत सिंह ने बतायाा कि सुखविंदर सिंह भाई मूल चंद प्रॉपर्टी की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतरा और सुखविंदर को गोलियां मारकर भाग निकला। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे। कुछ समय से वह शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के साथ काम कर रहे थे। एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें