मीडिया से बात करते भारत भूषण आशु।
- फोटो : संवाद
ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को जमानत मिलने के दो दिन बाद जेल से रिहा कर दिया गया। पूर्व मंत्री की पत्नी ममता आशु और उनकी भाभी लीना शर्मा की हार का गम आशु के घर पहुंचने पर खुशी में बदल गया। आशु के जेल से बाहर आने की सूचना मिलते ही सभी वर्कर और उनके पुराने साथी घर पहुंच गए। ढोल की थाप और फूलो की वर्षा के साथ आशु का स्वागत किया गया। आशु को टेंडर घोटाले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। ईडी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का ट्रायल उनकरा चलता रहेगा।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भारत भूषण आशु ने कहा कि भगवान का शुक्रिया करता हूं। क्योंकि सच्चाई की जीत हुई है। क्योंकि झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता। आशु ने कहा कि आने वाले दिनों में वह राजनीति के बारे में चर्चा करेंगे। उनपर जो झूठे केस दर्ज हुए थे वह रद्द हो गए हैं। इस पर भी वह अपनी बात रखेंगे।
बता दें कि लुधियाना नगर निगम चुनाव में आशु की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा है। इस पर आशु ने कहा कि चुनाव मेरी गैरमौजूदगी में हुए हैं। जबकि चुनाव से पहले जमानत मंजूर हो गई थी। सभी को पता है कि मुझे चुनाव वाले दिन अंदर क्यों रखा गया। चुनाव से अगले दिन मुझे देरी से छोड़ा गया। इससे सभी को समझ आ जाता है। लोग समझदार है। हार-जीत चलती रही है। आशु ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ हूं।
आशु ने कहा कि सरकार की धक्केशाही के बावजूद उनकी पूरी टीम चट्टान की तरह खड़ी होकर चुनाव लड़ी। हार जीत एक जिंदगी का हिस्सा है। पूर्व मंत्री आशु ने कहा कि मुझे चुनाव वाले दिन अंदर क्यों रखा गया। आज चुनाव से अगले दिन मुझे देरी से छोड़ा गया। इससे सभी को समझ आ जाता है। लोग समझदार है। हार जीत चलती रही है।
आशु ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्कर के साथ खड़ा हूं। मेरी गैरमौजूदगी में किस तरह से मेरे वर्करों ने चुनाव लड़े है, हमें पता है। लेकिन आने वाला समय अच्छा होगा। मुझ पर लगे सभी आरोपी राजनीतिक रंजिश के कारण लगे थे। जिसकी जितनी सोच थी उसने वैसा ही मुझे समझा।