मानसा के श्बनावाली स्थित थर्मल प्लांट में लिफ्ट की तार टूटने से हुए हादसे में की जांच करने शनिवार फोरेंसिक टीम पहुंची। इस टीम के दौरे को पूरी तरह गुप्त रखा गया।
लगभग छह घंटे तक फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर बारीकी से जांच की। घटना स्थल पर सबूत जुटाने के बाद टीम लौट गई।
शनिवार सुबह लगभग 11 बजे चंडीगढ़ से परमार की अगुवाई में एक टीम पहुंची। उन्होंने चिमनी के अंदर जाकर पूरे घटनाक्रम का ब्योरा एकत्र किया। जांच के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
लगभग छह घंटे तक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। यहां से कुछ सबूत भी एकत्र किए। इस मामले में एसएसपी डॉ. नरिंदर कुमार भार्गव ने कहा कि फोरेंसिक टीम सबूत जुटा कर अपने साथ ले गई है। अभी इनकी जांच रिपोर्ट आने में कुछ दिन लग सकते हैं। इस जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारणों की तस्वीर साफ हो सकेगी।
गौरतलब है कि बनावाली स्थित थर्मल प्लांट में चिमनी का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान लिफ्ट की तार टूटने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। मानसा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। इसलिए एसएसपी मानसा ने फोरेंसिक जांच करवाने का फैसला लिया था।