फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग माफिया आतंकियों के मददगार: बाजवा

Thu, 07 Jan 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में एयरबेस कैंप पर आतंकवादी हमले पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी के कारण ही आतंकवादियों ने पठानकोट पर हमला किया है। उन्होंने पठानकोट पर हुए हमले को देश पर हमला बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मांग की है कि पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। उन्होंने आतंकवादी हमले की जांच कर रही एजेंसियों से जांच कर सारी सच्चाई सामने लाने की भी मांग की। उन्होंने इस हमले में मारे गए शहीदों को सलाम करते हुए दुख प्रगट किया।

स्थानीय होटल में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार का खुफिया तंत्र पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि आईबी ने पंजाब पुलिस को पहले ही सतर्क कर दिया था कि देश में आतंकवादी घुस सकते है, लेकिन पंजाब पुलिस ने इस मामले में पूरा ध्यान नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि बार्डर इलाके में ऐसे कई तस्कर है, जिनके संबंध आतंकियों से हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आतंकियों को सीमा पार कराने में तस्करों ने मदद की हो। उन्होंने कहा कि राज्य में ड्रग माफिया का बोल बाला है। उन्होंने कहा कि बार्डर पर सुरक्षा के लिए उच्चस्तर के अधिकारी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें