फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के रंगों से सराबोर हुआ गुरुद्वारा परिसर

Sun, 08 Dec 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का प्रांगण रविवार को प्रकृति की खुशबू से सराबोर हो गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में गुलदाऊदी शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें फूलों की 250 से अधिक किस्मों को डिस्पले किया गया। प्रकृति प्रेमियों, बच्चाें, युवाओं और हर उम्र के लोगों ने इन फूलों की खूबसूरती को नजदीक से निहारा।

इस अवसर पर गमलाें को सलीके से डिस्पले करने के अलावा बच्चों के बीच पेंटिंग मुकाबले कराए गए। इस प्रदर्शनी में व्यक्तिगत केटेगिरी के अलावा स्कूल, कालेज और संस्थानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पेंटिंग मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल की नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि ग्रुप दो में गुरु नानक इंटरनेशनल की गुरसिमरन कौर बेस्ट रही। तीसरे ग्रुप में लड़कियों के सरकारी कालेज की चरणप्रीत कौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरु काशी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर नछत्तर सिंह मल्ही ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहिंदर सिंह ग्रेवाल, जतिंदर सिंह संधू, चरणदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें