फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ानें लगातार लेट, शेड्यूल में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें लगातार देरी से चल रही हैं। वीरवार को इंडिगो की पुणे उड़ान, जो शाम 5:15 बजे आनी थी, एक घंटे देरी से पहुंची। स्पाइसजेट की दुबई उड़ान सुबह 7:50 बजे की बजाय साढ़े तीन घंटे देरी से आई। इंडिगो की बंगलुरु उड़ान भी एक घंटा लेट रही। वहीं, अलायंस एयर की शिमला उड़ान रद्द हो गई। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली उड़ान 11:27 बजे रवाना हुई, जबकि इसे सुबह 10:30 बजे जाना था।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट पर कैट थ्री बी सिस्टम लगा हुआ है, जो 50 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंडिंग की सुविधा देता है। पिछले 15 दिनों में चार बार विजिबिलिटी जीरो होने के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके साथ ही पीछे से आने वाली उड़ानों के कारण शेड्यूल में गड़बड़ी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें