फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एएसआई की हत्या के मामले में पांच अन्य आरोपी नामजद, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पड़ोसी छह राज्यों में दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। बीते शनिवार को अनाज मंडी में दो एएसआई के गोली मारकर कत्ल के मामले में पुलिस ने जयपाल भुल्लर एवं उसके तीन साथियों पर थाना सिटी जगरांव में मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसी मामले में अब थाना सिटी जगरांव ने पांच अन्य आरोपियों को नामजद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छह राज्यों की पुलिस से संपर्क कर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर दर्शन सिंह सहोली की पत्नी सतपाल कौर उर्फ नोनी को पुलिस ने पहले दिन ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा गैंगस्टर दर्शन सिंह के गांव में ही रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ नना पुत्र गुरदेव सिंह का नाम भी मुकदमे में डाला गया है। पुलिस को जांच दौरान गैंगस्टर दर्शन सिंह और गगनदीप सिंह के बीच हुई मोबाइल बातचीत के सबूत मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उसकी भी गिरफ्तारी डाली गई है।
वहीं पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो आरोपी दर्शन सिंह के घर से जांच के दौरान असला और कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की पुत्र हरदयाल सिंह निवासी गांव धलेके जिला मोगा एवं उसकी पत्नी रमनदीप कौर उर्फ रमन का नाम भी मुकदमे में डाला गया है और पांचवें आरोपी की पहचान आत्मा नगर जगरांव निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जसप्रीत सिंह के संबंध गैंगस्टर दर्शन सिंह एवं बलजिंदर सिंह बब्बी से पाए गए हैं, जिसके नाम पर कोठे बग्गू में लिए किराए के मकान की डीड बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें