फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फायरिंग: ग्राहक बन दुकान में आए हमलावर, जूता कारोबारी को लगी दो गोलियां, महिला दोस्त भी घायल

Fri, 08 Nov 2024 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में ग्राहक बनकर दुकान में आए दो बदमाशों ने जूता कारोबारी पर दनादन गोलियां बरसा दी। हमले में जूता कारोबारी प्रिंकल को दो और उसकी महिला दोस्त को तीन गोलियां लगी हैं। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
घायल कारोबारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के सबसे व्यस्त सीएमसी चौक में शुक्रवार की देर शाम को उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां बाइक सवार दो युवकों ने एक कारोबारी पर गोलियां चला दीं। बदमाशों ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल की दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान प्रिंकल को दो गोलियां लगी जबकि उसकी महिला दोस्त को तीन गोलियां लगी हैं। जिस समय आरोपियों ने गोलियां चलाई प्रिंकल और उसकी महिला दोस्त दुकान के काम को लेकर बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करीब 12 से 15 राउंड फायर किए हैं। वहीं, घायल कारोबारी और उसकी दोस्त को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिन दिहाड़े वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक बनकर आए थे बदमाश
जानकारी के अनुसार जूता कारोबारी प्रिंकल की खुड्ड मोहल्ला में जूते की दुकान है। वह अपनी दुकान पर काम करने वाली मैनेजर और दोस्त के साथ वहां बैठ कर बात कर रहा था। इसी दौरान ग्राहक बन कर दो युवक दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। कारोबारी प्रिंकल ने बचने की कोशिश भी की लेकिन, दो गोलियां उन्हें लगी। वहीं उसकी महिला साथी को तीन गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसके पिता शंटी मीट शॉप और भाई बंटी की दुकान पर भी गोलियां चलाई है। आरोपी अपने हथियार वहीं छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें