संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। विजिलेंस टीम ने सोमवार को फायर सेफ्टी अफसर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतार सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
विजिलेंस के डीएसपी कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि राहुल गर्ग का अजीत रोड पर आइलेट्स सेंटर है। राहुल ने अपने सेंटर के लिए फायर सेफ्टी की एनओसी हासिल करने के लिए आवेदन किया था। डीएसपी ने बताया कि फायर सेफ्टी अफसर करतार सिंह ने राहुल से एनओसी देने की एवज में बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
इस पर राहुल ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। डीएसपी भुल्लर ने बताया आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।