फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में पटाखों के गोदाम में लगी आग: एक व्यक्ति की माैत, आप नेता की है इमारत; धमाकों से दहला शहर

Fri, 30 Oct 2026 04:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखे जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
लुधियाना में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के घनी आबादी वाले क्षेत्र फील्ड गंज स्थित कूचा नंबर 10 में शुक्रवार दोपहर एक ढाई मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत के निचले हिस्से में रेडीमेड गारमेंट्स का शो-रूम है, जबकि ऊपरी मंजिल पर पटाखों का गोदाम बनाया गया था। आग के चलते एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन




आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखे जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, त्योहारों के सीजन के कारण बाजार में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने और आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह इमारत आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय नेता गोल्डी सभ्रवाल की है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय इमारत के अंदर एक व्यक्ति फंस गया था, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें