फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ा हादसा: साइकिल फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची भगदड़, जिंदा जलकर दो नाबालिगों की मौत

Mon, 17 Feb 2025 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक नाबालिगों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना के गिल रोड विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार की सुबह एक साइकिल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा फैल गई कि कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए। इस हादसे में दो नाबालिग मजदूरों की मौत हो गई और दो बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन


आग लगने से फैक्टरी में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले गए। उनकी पहचान रिहान (16) और नियाज (17) के रूप में हुई है, जबकि जो घायल हैं उनकी पहचान आरिफ और अली के रूप में हुई है। इलाका विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में जांच कर मोनू साइकिल इंडस्ट्री के मालिक गुरप्रीत सिंह उर्फ मोनू गाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

फैक्टरी में नाबालिग करते हैं काम
मोनू साइकिल इंडस्ट्री में साइकिल के पार्ट्स और गद्दी के कवर बनाए जाते हैं, जहां पर कैमिकल के साथ सोल्यूशन का प्रयोग होता है। फैक्टरी में कई नाबालिग काम करते हैं। सोमवार को भी फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम करने वाले सभी कारीगर बाहर की तरफ भागने लगे। आरिफ और अली झुलस गए, जिन्हें समय रहते बाकी वर्करों ने बाहर निकाल लिया, जबकि नियाज और रिहान अंदर ही रह गए, दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब आग पर काबू पाने की कोशिश की तो वह कामयाब नहीं हो सके।

फैक्टरी में कोई सेफ्टी सिस्टम नहीं
इसी दौरान इलाका विधायक कुलवंत सिद्धू भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी में गैर कानूनी तरीके से नाबालिगों से काम करवाया जा रहा है। फैक्टरी में कोई सेफ्टी सिस्टम भी नहीं लगा था, जबकि अंदर इतने कैमिकल और ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। इसकी जिम्मेदारी सीधे-सीधे फैक्टरी मालिक की है। वह विभाग के अधिकारियों से बोल इसकी जांच करवाएंगे और फैक्टरी मालिक के खिलाफ बनती कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहती हैं थाना प्रभारी
थाना डिवीजन छह की एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक की जांच में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन यही सामने आ रहा है कि अंदर जो कैमिकल और सोल्यूशन पड़ा था उसकी वजह से आग लगी है। अंदर कोई सेफ्टी सिस्टम भी नहीं थे, न ही फायर सिस्टम था न ही किसी तरह का कोई ओर उपकरण था जिससे बचा जा सके। उन्होंने कहा कि फैक्टरी मालिक अभी वहां से निकल गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें