फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: अपने ही हवलदार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई पंजाब पुलिस, अब पत्नी ने लगाई ये गुहार 

Sat, 26 Jun 2021 07:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

लापता हवलदार की पत्नी अपने मायके में फास्ट फूड बेचकर गुजर बसर कर रही है। उसने आरोप लगाया कि पति के लापता होने के बाद कुछ मुलाजिम उसके घर आए और उससे कागज पर साइन करवाकर चले गए। 
 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े अपराधियों को चंद घंटों में काबू करने का दम भरने वाली लुधियाना पुलिस नौ साल में अपने एक लापता हवलदार को नहीं ढूंढ सकी है। नौ साल बाद थाना पीएयू ने 25 जून को हवलदार रणजीत सिंह के लापता होने की एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर भी पत्नी की तरफ से पुलिस कमिश्नर के पास गुहार लगाने के बाद दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़ित महिला को पुलिस विभाग की तरफ से कोई मदद राशि भी नहीं दी गई है। ऐसे में पीड़िता अपने तीन बच्चों को पालने के लिए जम्मू स्थित मायके में फास्ट फूड बेचकर गुजर बसर कर रही है।  

विज्ञापन


जम्मू के बागे बहु पार्क के नजदीक काली मंदिर निवासी सीमा ने बताया कि 1995 में उसका विवाह पंजाब पुलिस में तैनात हवलदार रणजीत सिंह के साथ हुआ था। रणजीत सिंह पंजाब के कोटकपूरा के रहने वाले थे। पति की ड्यूटी लुधियाना पुलिस में थी। 16 अगस्त 2012 को रणजीत सिंह आम दिनों की तरह घर से ड्यूटी के लिए गए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। उसने हर जगह पति की तलाश की और पुलिस को शिकायत भी दी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार वह अपने तीन बच्चों के साथ जम्मू में अपने मायके में आकर रहने लगी। 


सीमा ने बताया कि कुछ समय बाद पंजाब पुलिस के मुलाजिम घर आए और उससे एक कागज पर साइन करवा कर चले गए। ऐसा कई बार हुआ। सीमा के मुताबिक पति ने लगभग 18 साल पुलिस की नौकरी की, लेकिन नौ साल में मदद के नाम पर उन्हें एक पाई नहीं दी गई। कुछ समय पहले जब पुलिस मुलाजिम उनके घर आए तो उन्होंने बताया कि उनके पति को नौकरी से डिसमिस किया जा रहा है। उसने गुहार लगाई कि वह कम से कम बच्चों को पालने के लिए पेंशन ही लगवा दें।
विज्ञापन


इसके बाद वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में पेश हुई। यहां उसने बताया कि वह घर में फास्ट फूड बेचकर किसी तरह तीन बच्चों को पाल रही है। पिता का साया काफी समय पहले सिर उठ गया था। मां भी कैंसर से जूझ रही है। बड़ा बेटा 23 साल का हो चुका है। पुलिस अधिकारियों से गुहार है कि पति की पेंशन लगाई जाए, ताकि वह बच्चों का पालन पोषण कर सके। इसके बाद हवलदार की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें