लहरागागा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग लड़की को बाथरूम में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित बेटी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया वह कक्षा नौ की छात्रा है। उसकी माता की करीब चार माह पहले मौत हो गई थी। उसका पिता जगरूप सिंह रविवार की रात शराब पीकर घर आया और उसकी दूसरी बहनों व भाई को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उससे नहाने के लिए पानी लाने को कहा। जब वह पानी की बाल्टी लेकर बाथरूम में गई तो उसके पिता ने उसे बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही धमकी दी कि इसके बारे किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। उसने सारी बात अपनी बड़ी बहन और बुआ को बताई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि केस दर्जकर आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।