फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से परेशान ससुर ने आत्महत्या की, 3 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डेहलों के बेगोआणा मोहल्ला स्थित सावन इनक्लेव में रहने वाले कर्मजीत सिंह (58) ने बहू के मायके वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। थाना डेहलों पुलिस ने कर्मजीत सिंह के बेटे पवित्र सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी ज्योति, पत्नी के पिता प्रीतम सिंह और मां हरविंदर कौर निवासी विश्वकर्मा कालोनी लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई हरदेव सिंह के मुताबिक पवित्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले ज्योति के साथ हुई थी। 11 जनवरी को ज्योति झगड़ा करने के बाद बिना किसी को कुछ बताए चली गई। कर्मजीत सिंह ने ज्योति के परिवार वालों के इसकी सूचना दी। इस पर ज्योति के घर वालों ने कर्मजीत धमकियां देनी शुरू कर दीं। इससे परेशान कर्मजीत सिंह 15 जनवरी की देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार की सुबह परिवार वाले उसे चाय देने के लिए गए तो अंदर कर्मजीत अचेत पड़े। परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें