फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू खंभे से टकराई

Sun, 26 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और पोती के साथ मॉल घूमने के लिए जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की बीएमडब्ल्यू कार फिरोजपुर रोड स्थित गुरदेव अस्पताल के पास बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर खंबे से जा टकराई।
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह रेस दबने के कारण हादसा हुआ। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के आने से पहले ही घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर सुरिंदर मोहन, उनकी पत्नी और पोती को अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


प्रॉपर्टी डीलर सुरिंदर मोहन बाड़ेवाल रोड स्थित सुखमनी एन्क्लेव में रहते हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी और पोती के साथ बीएमडब्ल्यू कार में एमबीडी मॉल घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में उनके सामने अचानक इनोवा कार आ गई। बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगानी चाही, लेकिन गलती से ब्रेक की जगह रेस का पैडल दब गया। कार की स्पीड बढ़ गई और बेकाबू हुई कार डिवाइडर पार कर सामने लगे खंभे से टकरा गई।

वहां मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें