फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आरोपी गिरफ्तार न होने पर किसानों ने घेरा एसएसपी दफ्तर

Fri, 13 Nov 2026 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। किसान संगठनों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। किसान नेता पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वे नाराज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर आरोप लगाया कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। किसान नेता कमलजीत खन्ना ने बताया कि हमले में 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने केवल तीन को गिरफ्तार किया जो जमानत पर बाहर हैं, जबकि अन्य फरार हैं। संगठनों ने एसएसपी से फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कमलजीत खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई। किसानों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें