फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: किसानों ने डीसी दफ्तर घेरा, जमकर नारेबाजी की

Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के नेतृत्व में किसानों ने मांगों को लेकर सोमवार को डीसी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह गंधुआं और जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला ने की। धरने में किसान महिलाएं भी काफी तादाद में शामिल थीं।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने सरकारों की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ कर मुक्त व्यापार समझौता कर रही है। इससे खेती को नुकसान होगा। पंजाब सरकार लैंड पूलिंग नीति से उपजाऊ जमीनें छीनना चाहती है। संगठन ने इन नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने गेहूं के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
किसानों ने अमेरिका के साथ कर मुक्त कृषि व्यापार समझौता तुरंत रद्द करने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पूरी तरह वापस लेने को कहा। सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की गई। बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से खराब हुई फसलों का तुरंत पूरा मुआवजा देने की बात कही। किसानों और मजदूरों के सभी कर्ज माफ करने की भी मांग रखी गई।

फोटोः 05एसजीआरपी - 01 संगरूर में डीसी दफ्तर के सामने धरना देते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें