फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हिमाचल के टोल टैक्स के विरोध में किसान संगठन आज लगाएंगे जाम

Sun, 31 May 2026 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब मनाली मार्ग को चार घंटे के लिए रोका जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। हिमाचल प्रदेश में लगाए गए एंट्री कर के विरोध में पंजाब मोर्चा और कीर्ति किसान मोर्चा 1 जून को धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर होगा।
पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने जानकारी दी। कीर्ति किसान मोर्चा के नेता बीर सिंह बड़वा और हरप्रीत सिंह भट्टो भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि यह कर आम लोगों, व्यापारियों और परिवहन के हितों के खिलाफ है। इससे पंजाब-हिमाचल आवाजाही करने वालों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने सरकार से यह फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की। 1 जून को चंडीगढ़-कुल्लू मनाली मुख्य मार्ग करीब चार घंटे जाम रहेगा। विभिन्न सामाजिक और किसान संगठन भी इसमें शामिल होंगे। लोगों से बड़ी संख्या में धरने में आने की अपील की गई है।


फोटो-३१ एनजीएल०४-जानकारी देते मोर्चा के प्रतिनिधि गौरव राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें