फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन को ढींढसा का समर्थन, कहा-पंजाब की खेती को बर्बाद करेगा अध्यादेश

विज्ञापन
सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के अध्यक्ष व सांसद सुखदेव ढींढसा ने किसानाें के 15 सितंबर से खेती अध्यादेश के खिलाफ शुरू हो रहे आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद ढींढसा ने जारी बयान में कहा कि पंजाब के 85 फीसदी लोग इन अध्यादेशों से प्रभावित होंगे। बडे़ औद्योगिक घरानों को लाभ देने वाले इस कानून से पंजाब का विकसित खेती ढांचा तबाह होगा। सियासी स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ लोग इसे किसान हितैषी बताकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इससे राज्यों के अधिकारों का हनन भी होगा। लिहाजा इस मामले को लेकर तीखा संघर्ष करने की जरूरत है। उनकी पार्टी इन आंदोलनों में शामिल होगी। किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए ढींढसा ने कहा कि उनकी दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है लिहाजा वह संसद भवन नहीं जा सकेंगे। पार्टी के प्रतिनिधि किसान आंदोलन में शामिल जरूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें