फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब कपास का मुआवजा न मिलने से किसान ने की खुदकुशी

Wed, 25 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेटा के गांव दयालपुरा के एक किसान ने कपास की फसल का मुआवजा न मिलने से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


मृतक के पिता रामचंद सिंह ने कहा कि उनके बेटे बीरबल सिंह (50) के पास 14 कनाल जमीन थी। उसने 3 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई थी। उसने 4 एकड़ 6 कनाल जमीन पर कपास की फसल बीजी थी, लेेकिन सफेद मक्खी से हमले से फसल खराब हो गई। किसान बीरबल खराब फसल के मुआवजे के लिए चेक लेने को हो रहे धरने में शामिल होता रहा।

मंगलवार शाम किसान बीरबल सिंह ने बरेटा-बुढलाडा रेललाइन से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से 174 की कार्रवाई करने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक बुढलाडा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह दयालपुरा ने बताया कि खुदकुशी करने वाले किसान बीरबल सिंह पर 3 लाख का आढ़ती का भी कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे 2 लाख रुपये किसी रिश्तेदार व एक लाख रुपये सहकारी सभा को देने थे। इसको लेकर किसान परिवार परेशानी से गुजर रहा था। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख मुआवजे और कर्ज माफी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें