घर की छत से घुसकर चोर एक्टिवा, एलईडी, मोबाइल, जेवरात और नकदी ले गए। चोरों ने जिस समय वारदात की, उस वक्त सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। इस बात का अगले दिन सुबह पता चला। थाना डेहलों की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव गिल निवासी गुरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को उसकी बेटी एवं उसका भाई गगनदीप सिंह घर में ही मौजूद थे। रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए। उन्होंने अगले दिन सुबह देखा कि घर का मेन गेट खुला है और अलमारी का सामान बिखरा है। तब उन्होंने देखा कि एक एलईडी, एक एक्टिवा, अलमारी से सोने एवं चांदी के जेवरात, नकदी, एक गैस सिलिंडर एवं तीन मोबाइल चोरी हो गए हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना डेहलों की पुलिस ने मौके पर जांच करने गई थी। चोरों ने घर के अंदर पड़ी चाबियां लेकर एक्टिवा को भी मेन गेट के रास्ते से निकालकर फरार हो गए।