फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसोस के लिए आए थे, अपना परिवार मातम में डूबा

Tue, 02 Feb 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से खन्ना और बाद में लुधियाना अफसोस जताने के लिए जा रहे पांच लोगों की मौत के बाद पूरा परिवार मातम में डूब गया। सुबह साढे़ 11 बजे खन्ना से लुधियाना अपने रिश्तेदार की अंतिम अरदास में शामिल होने जा रहे रजनीश ने नहीं सोचा था कि कुछ देर में उनका पूरा परिवार ही उजड़ जाएगा।
विज्ञापन


रजनीश का भाई महेश घटनास्थल को देख कर गुमसुम हो गया। उसकी पत्नी सोनिया का भी बुरा हाल था, लेकिन उसने खुद को संभाला और पति के पास बैठी रही। महेश का कहना था कि उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि दो घंटे पहले वह जिन परिजनों को छोड़कर दिल्ली के लिए निकला था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

दादू के साथ जाने की इच्छा मौत के आगोश में ले गई
हादसे में मारी गई महेश और सोनिया की सात साल की बेटी गिन्नी को दादा दादी के साथ रहने की इच्छा मौत के मुंह में ले गई। महेश और सोनिया गिन्नी को दिल्ली ले जाना चाहते थे लेकिन वह अपने दादू और ताऊ के साथ पंजाब में ही कुछ दिन रहना चाहती थी। महेश और सोनिया नहीं मान रहे थे। दोनों ने दो बार गिन्नी को गाड़ी से उतार भी लिया, लेकिन गिन्नी अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


120 की स्पीड पर रुकी थी कार की सुई
थाना साहनेवाल के एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि कार हाईवे पर काफी स्पीड में थी। उन्होंने कहा कि जब वह घटनास्थल पर गए तो कार के मीट पर स्पीड की सुई 120 पर अटकी हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें