फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार और हत्या की झूठी खबर दे पुलिस को दौड़ाया

Tue, 21 Jan 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजमन रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार की सुबह पुलिस को अपनी बेटी से दुराचार और हत्या की झूठी खबर देकर खूब दौड़ाया। जब पुलिस वहां पहुंची तो व्यक्ति घर पर आराम से सोया हुआ पाया गया। थाना डिविजन तीन पुलिस को जांच में पता चला कि व्यक्ति की दोनों बेटियां शादीशुदा है और उसकी हालत मानसिक रुप से ठीक नहीं है। पुलिस ने जांच के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे बैजमेन रोड पर रहने वाले प्रवासी व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों को फोन कर कहा कि कुछ लोगों ने उसके सामने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया और उसकी हत्या कर दी है। अब उसे भी जान से मार देंगे।

जब व्यक्ति ने करीब तीन चार लोगों को फोन किया, तो लोगों ने इसकी जानकारी थाना डिविजन तीन पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि जब पुलिस पार्टी लोगों की ओर से बताए पते पर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था और व्यक्ति उठ नहीं रहा था। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर जाकर देखा कि व्यक्ति आराम से सो रहा था। पुलिस ने व्यक्ति को उठा कर पूछताछ की, तो पता चला कि उसकी दो बेटियां है जो शादीशुदा है। व्यक्ति की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है और हो सकता है कि उसने गलती से सभी को फोन किया हो। बृज मोहन ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें