फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली आधार कार्ड बनाने वाला गैंग काबू

Mon, 27 Jan 2014 10:14 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पीएयू की पुलिस ने जाली आधार कार्ड बनाने वाले एक गैंग को काबू किया। पुलिस ने गिरोह के तीनों आरोपियों से दस जाली आधार कार्ड और  इसे बनाने वाला सारा सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने नगर निवासी राजदीप, जतिंदर सिंह और अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि उन्हें नगर ब्लाक में कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड बनाने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। जिसके  मिले पते पर जब पुलिस ने छापामारी की, तो तीनों आरोपी दुकान के अंदर आधार कार्ड बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से सरकारी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कुछ नहीं दिखा सके। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह पहले आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। कंपनी के साथ कांटेक्ट खत्म होने पर आरोपियों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की योजना बनाई। आरोपियों ने पांच सौ रुपये प्रति लेकर आधार कार्ड बनाकर जल्द दिलाने का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये ठगे। एसएचओ गुरबीर ने कहा कि तीनों कंपनी के कंप्यूटर स्केनर और अन्य सामान इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से दस कार्ड बरामद हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें