फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को मिली धमकी, आरोपी ने कहा-थोड़ा शांति से चलो नहीं तो पक्का शांत कर देंगे

Fri, 31 May 2024 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

इस मामले में सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि वह सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले नेता हैं। आज कोई नई धमकी नहीं मिल रही। जब से वह लोगों के बीच काम कर रहे हैं तभी से शरारती लोग उन्हें धमकियां भेज रहे हैं। लेकिन वह सच से पीछे हटने वाले नेता नहीं है।
विज्ञापन
सिमरजीत बैंस - फोटो : ANI File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक इंसाफ पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकियां दी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के साथ हुई बातचीत के बाद ऑड़ियो वायरल किए जाने के बाद बैंस काफी चर्चा में आ गए थे। प्रचार के अंतिम दौर में रोड शो करने के दौरान उनके सोशल मीडिया फेसबुक के मैसेंजर पर धमकियां मिली है। सिमरजीत सिंह बैंस का सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग को इस बारे में शिकायत दे दी है ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

बब्बर हैरी नाम की आईडी से बैंस के पेज पर धमकी आई है। धमकी देने वाले ने लिखा कि बड़ा नेता बनी जा रहे हो दिन-प्रतिदिन, ज्यादा सिर पर मत चढ़ो, थोड़ा शांति के साथ चलो नहीं तो पक्का शांत कर देंगे। समझ लो अभी भी समय है नहीं तो तेरी लाश की पहचान भी नहीं किसी से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि वह सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले नेता हैं। आज कोई नई धमकी नहीं मिल रही। जब से वह लोगों के बीच काम कर रहे हैं तभी से शरारती लोग उन्हें धमकियां भेज रहे हैं। लेकिन वह सच से पीछे हटने वाले नेता नहीं है। इस मामले में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा। महानगर से दोबारा विधायक रहे सिमरजीत सिंह बैंस ने अपनी पार्टी लोक इंसाफ पार्टी बनाई थी। वह दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद जेल भी जा चुके है और अब जमानत पर बाहर आए हुए है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर कांग्रेस ज्वाइन की है और लगातार कांग्रेस के लिए ही प्रचार करने में जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें