फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन का अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी चेयरमैन व कांग्रेसी दिग्गज नेता दर्शन लाल उर्फ लड्डू के बने अवैध कांप्लेक्स पर आखिरकार शुक्रवार नगर निगम ने पीला पंजा चला दिया। बिल्डिंग को अवैध तरीके से तैयार करने को लेकर निगम पहले इसे सील कर चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी काम जारी रखने के मामले को लेकर निगम ने पुलिस कमिश्नर को छह माह पहले पत्र भेज कार्रवाई करने के लिए कहा था। अभी तक पुलिस ने निगम के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मार्केट कमेटी चेयरमैन दर्शन कुमार लड्डू की चांद सिनेमा के पास लगभग 260 गज में एक कांप्लेक्स का निर्माण चल रहा है। इस बिल्डिंग में दोहरी बेसमेंट के अलावा पांच मंजिल का निर्माण हो चुका है। छठी मंजिल को बनाने की तैयारी चल रही है। इमारत के निर्माण के दौरान राजनीतिक रसूख होने के चलते सड़क की चार फुट छह इंच जमीन पर अतिक्रमण किया गया।
इसके अलावा बिल्डिंग को नक्शे के अनुसार नहीं बनाया गया। अवैध निर्माण को लेकर इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता रोहित सभ्रवाल ने की थी। इसके बाद निगम ने कार्रवाई करते इस इमारत को सीलकर दिया था। अब खुलासा हुआ था कि सड़क की जमीन पर भी अतिक्रमण किया गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद निगम बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण कर बनाई गई सीढ़ियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें