जगरांव (लुधियाना)में कब्जा हटाने आई टीम पर बच्चे को उठाकर फेंकती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
जगरांव में रेलवे की जगह पर कब्जा हटाने गई टीम पर एक महिला ने अपने बच्चे को उठाकर फेंक दिया। ये देख अफसर वहां से भाग निकले।
अफसरों को भागते देख तमाम पुलिस फोर्स और लेबर भी बीच में काम छोड़कर चले गए। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोडक्शन फोर्स रेलवे के एडीईएन टीसी गर्ग, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह ग्रेवाल के साथ रेलवे के नजदीक बने 150 कच्चे पक्के मकानों को गिराने जा पहुंचे। रेलवे की लेबर ने लोगों के विरोध के बीच कुछ मकान ही गिराए थे।
जैसे ही टीम वहां पहुंची एक महिला भड़क उठी। उसने अपने बच्चे को पैर से पकड़कर हवा में उछाला और अधिकारी टीसी गर्ग पर दे मारा। यह देख खुद को बचाते हुए गर्ग पुुलिस फोर्स को कोसते हुए रेलवे स्टेशन दफ्तर में जा पहुंचे। उनके पीछे बाकी अधिकारी भी खिसक गए। महिला ने कहा कि दुकानदारों के कब्जे क्यों नहीं हटाए जाते। अब मकान तोड़े गए तो वह अपनी जान दे देंगे।