फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना में नाकाबंदी के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

Fri, 08 Nov 2024 09:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना पुलिस की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके का निवासी है और लूटपाट एवं चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के जसिया रोड इलाके में वीरवार की देर रात एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए टीम ने हैबोवाल-जसिया रोड इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी, जब एक संदिग्ध नौजवान वहां से गुजरते हुए नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन तलाशी के दौरान आरोपी ने अचानक अवैध पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश ने दो गोलियां चलाईं, जिससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए खुद को संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी की टांग में जा लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही बदमाश को काबू में कर लिया और उससे पिस्तौल भी बरामद की। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

आरोपी पर लूटपाट और चोरी के आरोप
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके का निवासी है और लूटपाट एवं चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस आरोपी का इलाज कराने के बाद उससे पूछताछ करेगी ताकि अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें