फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लमान आज देखें ईद का चांद : शाही इमाम पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने पंजाब भर के मुसलमानों से अपील की है कि बुधवार 12 मई को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखें।
विज्ञापन

शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नं. 0161-2722282 पर संपर्क करें ताकि ईद-उल-फितर के चांद का एलान किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर 12 मई को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो 13 मई दिन वीरवार को ईद-उल-फितर का पवित्र त्यौहार मनाया जाएगा। अगर 12 मई को चांद नजर नहीं आता है तो 14 मई दिन शुक्रवार को ईद-उल-फितर का पवित्र त्यौहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें