फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सीएम, विधायक और मेयर का फोटो लगा किया था रावण दहन, एफआईआर

Wed, 28 Oct 2026 05:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विजयदशमी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विधायक दलजीत सिंह गरेवाल भोला और मेयर इंद्रजीत कौर का फोटो लगाकर रावण दहन करने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस आपत्तिजनक घटना का संज्ञान लेते हुए शिरोमणि अकाली दल के पार्षद और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की है। यह घटना बीते बीस अक्तूबर की रात लगभग आठ बजे हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिवसेना नेता नीरज चोपड़ा की शिकायत पर अकाली पार्षद चतरवीर सिंह उर्फ कमल अरोड़ा, गौरवजीत गोरा, सुखदेव काला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने सनातन धर्म के पावन पर्व की अवहेलना की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेयर का फोटो पुतले पर दर्शाकर एक महिला के सामाजिक पद और मान-सम्मान को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पेन ड्राइव में मौजूद डिजिटल सबूतों की जांच की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा खुद इंटरनेट पर साझा की गई वीडियो क्लिप को मुख्य प्रमाण के तौर पर प्रस्तुत किया गया। शिकायत के कथनों तथा उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की शुरुआती जांच के बाद टिब्बा थाने की पुलिस ने कमल अरोड़ा, रोहित मेहता, गौरवजीत गोरा और सुखदेव काला सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें