फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी वारदात, डाइंग कर्मचारियों को बंधक बना 15 लाख का कपड़ा लूटा

Tue, 08 Sep 2020 05:06 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में सीसीटीवी कैमरे में कैद कपड़ा लूटकर ले जा रहे लुटेरों की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुड्ढा दरिया के पास सीएमसी कालोनी स्थित अंकुश प्रोसेसर नाम की डाइंग पर मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे चार लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरों ने डाइंग में मौजूद कर्मचारियो को पिस्तौल और तेज हथियार दिखाकर बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।

विज्ञापन


लुटेरे डाइंग के अंदर खड़ी बोलेरो गाड़ी में लगभग 15 लाख रुपये का कपड़ा भरकर फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अन्य फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी लेकर जा रहे लुटेरे कैद हो गए है। थाना जमालपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


डाइंग में काम करने वाले कर्मचारी मास्टर अजय कुमार ने बताया कि लगभग चार लुटेरे मंगलवार की सुबह लगभग तीन बजे अंदर घुस आए। एक लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी, इस दौरान जब दूसरा कर्मचारी मुनीष कुमार मौके पर आया तो लुटेरों ने उसे भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन


मुनीष कुमार के विरोध करने पर लुटेरों ने सरिया से उसकी जमकर पिटाई की। लुटेरोें ने वहां खड़ी बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डाइंग में रखे 90 रोल कपड़ा गाड़ी में भरकर फरार हो गए।

लुटेरों को जाने के बाद किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी डाइंग मालिक संतोष कुमार को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मालिक सतोष कुमार ने बताया कि अभी डाइंग को तैयार करने का काम चल रहा था। इसलिए सीसीटीवी कैमरा नहीं लग पाए थे। कुछ दूरी पर स्थित एचएस इंटरनेशनल फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरा में सुबह 3.47 बजे एक बोलेरो गाड़ी जाते हुए साफ दिखाई दे रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी सिमरजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला लूट का लग रहा है। पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द ही लूट के इस मामले का पटाक्षेप करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें