फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: धुंध और कोहरे के कारण दुबई समेत कई उड़ानें रद्द, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, राजासांसी पर शनिवार को घने कोहरे और धुंध के कारण उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही। देर रात 1:00 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान रद्द कर दी गई। इसके साथ ही कतर एयरवेज की दोहा, इंडिगो की पुणे और दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाईं।
सुबह 9:45 बजे शिमला, 10:10 बजे इंडिगो दिल्ली, 10:20 बजे इंडिगो अहमदाबाद और 10:50 बजे श्रीनगर की उड़ानें भी शाम तक नहीं आईं। वहीं, एयर इंडिया की 11:30 बजे लंदन उड़ान दोपहर 1:28 बजे और दिल्ली से आने वाली 12:40 बजे वाली फ्लाइट दोपहर 3:12 बजे ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने वाली उड़ानों में भी देरी और रद्द होने की स्थिति रही। एयर इंडिया एक्सप्रेस की देर रात 2 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द रही, जबकि एयर इंडिया की 6:20 बजे शारजाह उड़ान दोपहर 12:23 बजे रवाना हुई। इंडिगो की सुबह 6:35 दिल्ली और एयर इंडिया की 7:05 दिल्ली उड़ानें रद्द रहीं। एयर इंडिया की मुंबई उड़ान दो घंटे देरी से और स्पाइसजेट की दुबई उड़ान तीन घंटे लेट होकर रवाना हुई। हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से धैर्य रखने और आगे की जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें