फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रंजिश के चलते आरोपी मेरठ से खरीदकर लाए हथियार, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। रंजिश के चलते तीन युवक उत्तरप्रदेश के मेरठ से 1.20 लाख रुपये का अवैध हथियार खरीदकर ले आए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल, 315 बोर की एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए है। थाना सराभा नगर पुलिस ने गांव गालिब कलां स्थित दूना पत्ती निवासी कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह और जगरांव के कमल चौक खानका मोहल्ला निवासी जज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया है, जहां उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसआई रुपिंदर दीप सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि आरोपी वरना कार में अवैध असलहा लेकर घूम रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनेत नहर पुल बिजली घर के पास नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके खिलाफ मालेरकोटला थाने में धारा 308 के तहत केस दर्ज है। इसमें से जज सिंह लगातार अदालत में पेशी पर जा रहा है। जबकि अन्य दोनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें