फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा चार कर्मी बना डॉक्टर: नशे में धुत होकर पहुंचा अस्पताल, हिलते-डुलते लगाया इंजेक्शन, मरीज की निकल गई चीखें

Wed, 11 Dec 2024 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना सिविल अस्पताल में चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का नशे की हालत में एक वीडियो वायरल हुआ है। कर्मचारी नशे की हालत में मरीज की ड्रिप (ग्लूकोज) में इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
नशे में धुत दर्जा चार कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक दर्जा चार कर्मचारी शराब के नशे में डॉक्टर बन गया और वह नशे की हालत में मरीज को इंजेक्शन लगाने लगा। बेड पर लेटी महिला मरीज चीखने-चिल्लाने लगी। इस घटना का वार्ड में मौजूद किसी मरीज के रिश्तेदार ने वीडियो बना दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ही नशे में टुन था। इ
विज्ञापन


लुधियाना सिविल अस्पताल के चुतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का बुधवार को नशे की हालत में मरीज की ड्रिप (ग्लूकोज) में इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीनियर मेडिकल अफसर (एसएमओ) ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा।

विज्ञापन


दर्द होने पर चिल्लाने लगी महिला
दरअसल यह घटना मंगलवार को हुई। महिला वार्ड में तैनात दर्जा चार कर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत था और एक महिला मरीज को लगी ड्रिप (ग्लूकोज) में इंजेक्शन लगा रहा था। उससे इंजेक्शन लगाते समय सही ढंग से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। हालांकि इससे पार्वती देवी नाम की महिला मरीज के हाथ में लगा केनूला (सूई) भी हिल गई, जिसके बाद वह दर्द के कारण चिल्लाने लग गई।
विज्ञापन


चीखने की आवाज सुन आया नर्सिंग स्टाफ
महिला मरीज की चीखने की आवाज सुनकर नर्सिंग स्टाफ मौके पर पहुंची और उसके हाथ में लगी केनूला को ठीक किया। इस दौरान वार्ड में मौजूद किसी अन्य मरीज के रिश्तेदार ने दर्ज चारकर्मी का वीडियो बना लिया। भर्ती मरीजों का आरोप था कि उक्त कर्मचारी ड्यूटी के समय अकसर नशे में धुत रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें