फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट पास करो, आधे घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस लो

Tue, 26 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में लाइसेंस वनाने के लिए टेस्ट ड्राइव दफ्तर का उद्घाटन करते वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींढसा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोगों को अब लाइसेंस बनवाने के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब आधे घंटे में ही लाइसेंस जारी हो सकेगा। इसके लिए लोगों को पहले ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास होने के आधे घंटे बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी हो जाएगा। महानगर में मंगलवार को ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का उद्घाटन वित्त एवं योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने किया। इन सेंटरों को बनाने में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से सड़क हादसों को कम करने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए सभी जिलों में ऐसे ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक सेंटर बनवाए गए हैं। ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट, ऑन लाइन लाइसेंस और ट्रेनिंग केंद्र के नाम पर खोला गया है। यह केंद्र लुधियाना के लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। लोगों को टेस्ट पास करने के तुरंत बाद ही लाइसेंस उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे 32 ट्रैक बनकर तैयार हैं। इसमें लुधियाना में जगरांव और खन्ना भी शामिल हैं। इन ट्रैक के खुलने के कारण ट्रांसपोर्ट विभाग का काम हल्का होगा। लोगों को भी एक ही स्थान पर हर चीज उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट विशेष तौर पर तैयार किए डिजाइन किए गए ट्रैक में ही लिया जाएगा। जहां हर सहूलियत का प्रबंध किया गया है। इसमें बायोमैट्रिक, वैब कास्टिंग कैमरे, बीम सेंसर और वाइब्रेशन सेंसर आधुनिक इलेक्ट्रानिक सामान शामिल है। उन्होंने कहा कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लाइसेंस के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं। 

कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि ट्रैक के अलावा ड्राइविंग की सिखलाई देने के लिए सरकार की तरफ से मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक ड्राइविंग सेंटर खोलने संबंधी एमओयू साइन किया गया है। टेस्ट जिला ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से लिया जाएगा और सिखलाई मारुति सुजुकी की तरफ से दी जाएगी।

इस मौके पर डीसी रवि भगत, विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों, पंजाब योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिंदर भंडारी, मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया, अकाली दल के जिला प्रधान चौधरी मदन लाल बग्गा और जिला भाजपा के प्रधान प्रवीण बंसल हाजिर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें