फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बेटी ने बुजुर्ग मां से मारपीट की, गहने और 30 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के गांव चक रुलदू सिंह वाला में एक बेटी ने मां से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटी ने मां से मारपीट कर उसके कानों के कुंडल उतार लिए और उनके पास मौजूद 30 हजार रुपये भी छीनकर अपने पास रख लिए। बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। बेटी अपनी मां को इलाज करवाने के बहाने अपने ससुराल घर लेकर गई थी और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़ित बुजुर्ग महिला के पोते ने अपने बुआ के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल पीड़िता सुरजीत कौर के पोते कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बुआ उसकी दादी का इलाज करवाने के बहाने अपने ससुराल गांव चक रुलदू सिंह वाला ले गई। वहां पहुंचते ही उसकी बुआ ने उसकी दादी के साथ मारपीट की। फिलहाल सुरजीत कौर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता और उसके पोते ने थाना संगत पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पथराला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें