दयानंद मेडिकल कॉलेज के डीन अकादमिक डॉ. राजू सिंह छीना को नेशनल अकादमी ऑफ
मेडिकल साइंसेस की ओर से डॉ. केएल विग 2014-15 अवार्ड से सम्मानित किया
गया है।
देश में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने में की इनोवेशन के विषय पर
किए बेहतर काम के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया है। डॉ. छीना क्लीनिकल
गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और मेडिकल शिक्षा पर काफी लंबे वक्त से काम कर रहे हैं।
डीएमसी प्रबंधन सोसाइटी के सचिव प्रेम गुप्ता ने डॉ. छीना को इस उपलब्धि
पर बधाई दी है।