लुधियाना साउंड एंड डीजे एसोसिएशन की विशेष बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह दुआ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन के संरक्षक विजय ग्रोवर और चेयरमैन गुरमीत सिंह किट्ट्ू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित कर रात दस बजे के बाद डीजे और साउंड नहीं चलाने का एलान किया गया।
दुआ ने कहा कि अगर रात दस बजे के बाद संचालकों को डीजे चालू रखने के लिए मजबूर किया जाता है तो ऐसे ग्राहकों (पार्टी करने वालों) पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन को पूरा सहयोग देगी। जल्दी ही डीसी से मुलाकात करके एसोसिएशन के फैसले से अवगत करवा दिया जाएगा। बैठक में जगरांव के अध्यक्ष सुख शेरपुर, अमृतसर के अध्यक्ष नवजोत सिंह, फिल्लौर के अध्यक्ष चावला, मुकेश कुमार, मनजीत सिंह, दीपक अरोड़ा, सुरजीत राणा, राजू इन्द्र, टिंकू, लक्की बतरा, सोनू घूरा, राजिन्द्र सिंह प्रिंस, शिल्पी, विक्की डेजी, नरेश थापर, रमणीक शर्मा, गौरव कुमार, विक्की साहेल, बंटी, कांशी और जिम्मी उपस्थित थे।