फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों सिर चढ़ा कर्ज अकेली राज्य सरकार माफ नहीं कर सकती : ढींढसा 

Sat, 16 Jul 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
परमिंदर सिंह ढींढसा - फोटो : ‌file
विज्ञापन
खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने शनिवार को रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य के किसानों के सिर चढ़ा हजारों करोड़ का कर्ज अकेली राज्य सरकार माफ नहीं कर सकती। राज्य सरकार के पास इतने ज्यादा आमदन के स्रोत नहीं हैं। किसानों का कर्ज केंद्र सरकार के सहयोग के बिना माफ नहीं किया जा सकता। कर्ज माफ करवाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि किसानों को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने के लिए बिना ब्याज कर्ज दिए जा रहे हैं। किसानों को बिजली पानी मुफ्त दिया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार को हर वर्ष 4800 करोड़ रुपये बिजली बोर्ड को अदा करने पड़ रहे हैं। 

ढींढसा ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को आडे़ हाथों लेते कहा कि आप के नेताओं को पंजाब के सभ्याचार व धार्मिक रीति रिवाजों का ज्ञान नहीं है। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव मेनिफिस्टो की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब व भागवत गीता से कर नाकाबिले माफी गलती की है। राज्य के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


सुनाम के बजाय लहरागागा से लड़ूगा चुनाव: ढींढसा
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह इस बार अपना विधानसभा हलका सुनाम छोड़कर हलका लहरागागा से चुनाव लडे़ंगे, क्योंकि हलका लहरागागा से हर बार अकाली दल को हार का सामना करना पड़ता है। इस बार वह यह सीट जीतकर अकाली दल की झोल में डालेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें