फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर केजरीवाल हरियाणा का पक्ष ले रहे : सुखदेव ढींढसा

Sat, 09 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींढसा - फोटो : ‌file
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य व शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि एसवाईएल नहर के मुद्दे पर हरियाणवी अरविंद केजरीवाल हरियाणा का ही पक्ष ले रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि उनको पंजाब के किसानों व लोगों का कोई चिंता नहीं है, लेकिन वे वोटें मांगने पंजाब पहुंच रहे हैं। पंजाब के लोगों को केजरीवाल जैसे नेता से सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एसवाईएल के मुद्दे पर मोर्चा लगाया और पंजाब के हितों के लिए 16 वर्ष जेल भी काटी। ढींढसा शनिवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन भोला सिंह विर्क के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

ढींढसा ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते कहा कि राज्य में इस पार्टी के चार सांसद बने, लेकिन चारों ही बिखर गए। दो अलग हो गए और दो एक तरफ हो गए, जोकि कुछ संवार नहीं सकते। ढींढसा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिअद का मुकाबला 2017 के चुनावों में किस पार्टी से होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा क्योंकि हर रोज परिस्थितियां बदलती रहती हैं लेकिन राज्य में सरकार अकाली भाजपा गठबंधन की ही बनेगी।
विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि गरीबों को सेहत सुविधाएं देने के साथ साथ मुफ्त आटा दाल दिया जा रहा है, पेंशन दी जा रही है, गरीब दलितों की लड़कियों को शादी पर शगुन दिया जा रहा है। इस अवसर पर ढींढसा के साथ शिरोमणि अकाली दल के जिला देहाती प्रधान परमजीत सिंह खालसा, शहरी प्रधान संजीव कुमार शोरी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट रूपिंदर संधू, मार्केट के चेयरमैन भोला सिंह विर्क, शिरोमणि अकाली दल स्त्री विंग की उपाध्यक्ष जसविंदर कौर शेरगिल मौजूद थे।

ढींढसा को संगठनों ने किया सम्मानित
बरनाला। तीसरी बार राज्यसभा सदस्य बनने पर बीबी प्रधान कौर गुरुद्वारे में सुखदेव सिंह ढींढसा का शनिवार को शहर की समूह समाज सेवी, सामाजिक जत्थेबंदियों के साथ-साथ जिला शिरोमणि अकाली दल ने एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजिन किया।

इस मौके पर संबोधित करते शिअद के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा ने कहा कि ढींढसा ने हमेशा राज्य के हितों के लिए आवाज बुलंद की और जेल भी काटी। इस अवसर पर ढींढसा ने सभी संगठनों का धन्यवाद करते कहा कि 2017 में तीसरी बार शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाई जाए, इससे बड़ा उनका और कोई सम्मान नहीं होगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें