केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडर 220 रुपये महंगा करने के विरोध में वीरवार को एक्शन अगेंस्ट करप्शन ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्रकांत चड्डा ने की। इस दौरान चड्डा ने कहा कि केंद्र ने एक साल में कई बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर देश की मध्यम वर्गीय और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने इसी तरह जन विरोधी नीतियों पर चलते हुए गरीब वर्ग को परेशान करना बंद न किया, तो देश की जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब सत्ता बदलकर देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
इस मौके पर रोबिन चुघ, गुरविंदर सिंह छतवाल, कुलदीप सिंह, लक्की, भूपिंदर सिंह, जोहरा सिंह, बबनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अनिल कुमार, वाहिद, शाहिद और दीपा मौजूद थीं।