केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ डेमोक्रेटिक मिड डे मील कुक फ्रंट पंजाब की ओर से संघर्ष की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवीण कुमारी भोरा ने की। यह बैठक चेतर सिंह पार्क में हुई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि 11 जनवरी को संगरूर और पटियाला में मोती महल का घेराव कर केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
उसके बाद 19 जनवरी को केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के लुधियाना स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मिड डे मील कुक सुबह पहले डीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में मिड डे मील कुक की तनख्वाह 25 सौै रुपये कर दी गई है, लेकिन पंजाब सरकार 12 सौ रुपये महीना तनख्वाह देकर दावा कर रही है कि पंजाब सरकार देश में सबसे ज्यादा तनख्वाह दे रही है। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदारी सिस्टम बंद कर हरियाणा की तरह पंजाब में भी तनख्वाह बढ़ाई जाए। सब जिलों में कुक को ट्रेनिंग देने का प्रबंध किया जाए।
इनकी दो लाख रुपये तक का बीमा भी किया जाना चाहिए। स्कूलों में से जबरदस्ती निकालीं गई कुक महिलाओं को तुरंत रखा जाए। कुक की तनख्वाह सीधे खाते में डाली जाए और उन्हें हटाने का अधिकार जिला शिक्षा अधिकारी को दिया जाए। उन्होंने महिलाओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर कमला देवी, सरबजीत कौर, मंजीत कौर और कमलजीत कौर ने भी संबोधित किया। क का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवीण कुमारी भोरा ने की। यह बैठक चेतर सिंह पार्क में हुई।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि 11 जनवरी को संगरूर और पटियाला में मोती महल का घेराव कर केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
उसके बाद 19 जनवरी को केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के लुधियाना स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मिड डे मील कुक सुबह पहले डीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में मिड डे मील कुक की तनख्वाह 25 सौै रुपये कर दी गई है, लेकिन पंजाब सरकार 12 सौ रुपये महीना तनख्वाह देकर दावा कर रही है कि पंजाब सरकार देश में सबसे ज्यादा तनख्वाह दे रही है। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदारी सिस्टम बंद कर हरियाणा की तरह पंजाब में भी तनख्वाह बढ़ाई जाए। सब जिलों में कुक को ट्रेनिंग देने का प्रबंध किया जाए।
इनकी दो लाख रुपये तक का बीमा भी किया जाना चाहिए। स्कूलों में से जबरदस्ती निकालीं गई कुक महिलाओं को तुरंत रखा जाए। कुक की तनख्वाह सीधे खाते में डाली जाए और उन्हें हटाने का अधिकार जिला शिक्षा अधिकारी को दिया जाए। उन्होंने महिलाओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर कमला देवी, सरबजीत कौर, मंजीत कौर और कमलजीत कौर ने भी संबोधित किया।